नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने भूटानी इंफ्रा ग्रुप की इकाई परमेश कंस्ट्रक्शन कंपनी लि. को राहत दी है। न्यायाधिकरण ने एंटरटेनमेंट सिटी लि. को परमेश कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम 4.26 प्रतिशत इक्विटी शेयर हस्तांतरण को पंजीकृत करने का निर्देश दिया है। न्याधिकरण ने शेयरधारक समझौते के कथित उल्लंघन को लेकर संयुक्त उद्यम भागीदार यूनीटेक होल्डिंग की याचिका को खारिज कर दिया।



