Free courses to Learn stock market स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए सभी लोग शुरुआत में यूट्यूब के वीडियो देखकर या शेयर टिप्स के सहारे इन्वेस्ट करना स्टार्ट कर देते हैं और मार्केट तो सबको लुभाता ही है। मार्केट का प्रॉफिट दिन प्रतिदिन लोग दिखाकर और अन्य लोगों को आकर्षित करते हैं। लेकिन वे लोग जो यूट्यूब के वीडियो देखकर या फिर किसी के टिप्स के सहारे क्विक मनी कमाकर जल्दी से जल्दी अमीर बनने की कोशिश करते हैं । औंधे मुंह मार्केट में गिरते हैं और यहां सारी पूंजी गंवा बैठते हैं। ऐसे लोगों को बाद में यह समझ में आता है कि आज हमने समझबूझकर या पहले सीख कर यह काम किया होता तो हम आज अच्छा कमा रहे होते। कोई भी काम स्टार्ट करने से पहले उसकी बेसिक नॉलेज होना बहुत जरूरी होता है बिना बिना बेसिक नॉलेज लिए बिना और उसके मूल सिद्धांतों को समझे बिना वह कार्य करेंगे तो आप जग हसाई के अलावा और कुछ नहीं पाएंगे जैसा कि पुराने लोग कह गए हैं।




