Skip to main content


नोएडा, करीब दो दशकों पहले सेक्टर 150 को नोएडा के प्रमुख खेल केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई थी। हालांकि, नियामकीय विवादों, नीतिगत चुनौतियों और लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रियाओं के कारण स्पोर्ट्स सिटी से जुड़े कई विकास कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ सके। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही और उसके बाद नोएडा प्राधिकरण द्वारा उठाए गए कदम के बाद लंबित परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। इससे हजारों घर खरीदारों, निवेशकों और अन्य हितधारकों के बीच नई उम्मीद जगी है।