संवाद सहयोगी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। यीड़ा के सेक्टर 21 में स्थित फिल्म सिटी में बने सेट पर माम 2 फिल्म की शूटिंग रविवार को शुरू हो गई जो सात दिनों तक चलेगी। फिल्म सिटी में बने सेट पर बने एक कूड़े के ढेर से एक युवती लुढ़कते हुए गिरती है। इसके साथ ही पहली बार फिल्म सिटी में किसी फिल्म का शूट हुआ। मौके पर फिल्म माम-2 के निर्माता बोनी कपूर सहित पूरी फिल्म यूनिट के तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।




