यमुना सिटी। सेक्टर-21 ए स्थित फिल्म सिटी में बने सेट पर बने कूड़े के ढेर से एक युवती लुढ़कते हुए गिरती है। फिल्म सिटी में पहली बार किसी फिल्म शूट का पहला टेक पूरा होते ही फिल्म मॉम-2 के निर्माता बोनी कपूर सहित पूरी फिल्म यूनिट जमकर तालियां बजाती है। इस दृश्य की फिल्माने के साथ ही रविवार रात आठ बजे फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई।




