Skip to main content


ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रही प्रस्‍तावित अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्म सिटी अब बड़े परदे की एक और महत्वाकांक्षी परियोजना की मेजबानी करने जा रही है। बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म मॉम 2 की शूटिंग का एक हिस्‍सा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सेक्टर-21 स्थित बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी में की जाएगी। इस फिल्‍म की शूटिंग मुम्‍बई में शुरू हो चुकी है। लगभग ढाई घंटे की फिल्‍म को अलग अलग लोकेशनों पर शूट किया जाएगा। एक हिस्‍सा ही फिल्‍म सिटी में शूट किया जाएगा। फिल्म का निर्माण बेव्यू बैनर के तहत किया जा रहा है, जबकि निर्देशन की कमान फिल्मकार गिरीश कोहली संभाल रहे हैं। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्‍म होगी।